राजस्थान सरकार ने नागरिकों को सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए SSO ID की शुरुआत की है, जिसे Single Sign On Identity भी कहा जाता है। इसके ज़रिए राज्य के लोगों को लगभग सभी सरकारी सेवाओं के लिए एक ही पहचान (ID) दी जाती है। इस ID की मदद से उपयोगकर्ता bhamashah, eMitra, REET, RPSC, RAJSSP, आदि जैसी सैकड़ों सेवाओं का लाभ उठा सकता है।
अगर आप भी राजस्थान की सरकारी सेवाओं का फायदा उठाना चाहते हैं, तो पहले आपको SSO Portal पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपनी SSO ID मिल जाएगी। भविष्य में आप इसी ID से लॉगिन करके सभी जरूरी सेवाएं ले सकेंगे। इसके लिए आपको हर बार अलग-अलग ID बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी—सिर्फ एक ही SSO Login ID से काम हो जाएगा।
SSO ID क्या है?

SSO ID (Single Sign-On ID) एक यूनिक डिजिटल पहचान है जो कि राजस्थान सरकार द्वारा नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों और व्यवसायियों को दी जाती है। इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान की सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो गई हैं, जिससे अब हमें किसी भी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होती। एक बार SSO ID Registration कर लेने के बाद, उपयोगकर्ता को अलग-अलग सेवाओं के लिए बार-बार नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होती।
यह ID तीन तरह के उपयोगकर्ताओं को दी जाती है:
- सामान्य नागरिक (Citizen)
- सरकारी कर्मचारी (Government Employee)
- व्यापारी/व्यवसायी (Business User)
| पोर्टल का नाम | Rajasthan SSO |
| द्वारा लॉन्च किया गया | State Government of Rajasthan |
| लॉन्चिंग वर्ष | 2013 |
| उद्देश्य | एक ही पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://sso.rajasthan.gov.in/ |
| SSO Login | https://sso.rajasthan.gov.in/signin |
| एसएसओ आईडी हेल्प डेस्क नंबर | 0141-5123717, 0141-5153222 |
SSO ID Registration Process ( राजस्थान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया)

SSO Rajasthan पर रजिस्ट्रेशन करना एक बेहद ही सरल प्रक्रिया है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करे :
SSO ID Registration for Citizen
- सबसे पहले आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाएं।
- अब Registration पर क्लिक करे और नागरिक चुनें |
- नागरिक आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, जनाधार कार्ड, गूगल अकाउंट, फेसबुक अकाउंट, ट्विटर अकाउंट का उपयोग करके पंजीकरण कर सकते है।
- इसके बाद अपनी निजी जानकारी जैसे नाम, पता, ईमेल ID और फोन नंबर भरे और उन्हें Verify करने के बाद OTP भेजा जाता है।
- अब अपनी अलग एसएसओ आईडी और पासवर्ड बनाएं।
- “Register” बटन दबाते ही आपकी SSO ID राजस्थान बन जाएगी।
SSO ID Registration for Udhyog
- सबसे पहले आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाएं।
- अब Registration पर क्लिक करे और उद्योग चुनें |
- इसके बाद व्यवसाय पंजीकरण नंबर (BRN) दर्ज करें और जानकारी जैसे नाम, पता, उद्योग आधार नंबर (UAN) भरें।
- अब अपनी अलग SSO IDऔर पासवर्ड बनाएं।
- “Register” बटन दबाते ही आपकी SSO आईडी राजस्थान बन जाएगी।
SSO ID Registration for Government Employee
- सबसे पहले आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाएं।
- अब Registration पर क्लिक करे और सर चुनें |
- इसके बाद आपको अपना राज्य बीमा और भविष्य निधि (SIPF) नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद अपनी निजी जानकारी जैसे नाम, पता, ईमेल ID और फोन नंबर भरे और उन्हें Verify करने के बाद OTP भेजा जाता है।
- अब अपनी अलग एसएसओ आईडी और पासवर्ड बनाएं।
- “Register” बटन दबाते ही आपकी SSO Rajasthan employee ID राजस्थान बन जाएगी।
Rajasthan SSO ID LOGIN करने की प्रक्रिया

पंजीकरण पूरा होने के बाद, आप अपने SSO ID Login से सभी सेवाओं का उपयोग आसानी से कर सकते हैं। लॉगिन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक SSO पोर्टल पर जाएँ।
- वहाँ अपना SSO ID/यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
- कैप्चा भरें और Login बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका SSO ID Login सफलतापूर्वक हो जाएगा।
Multiple SSO Login ID को Merge करने की प्रक्रिया

अगर आपके पास एक से ज्यादा SSO IDs है तो आप इन्हें मर्ज कर सकता है ताकि सभी सेवाओं का उपयोग एक ही आईडी से किया जा सके। यह प्रक्रिया बेहद सरल है नीचे दिए कुछ चरणों देखे:
- सबसे पहले Rajasthan SSO portal पर जाएं।
- अपने आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- अब प्रोफाइल सेटिंग मे “संपादित प्रोफ़ाइल” विकल्प पर क्लिक करें।
- Deactivate खाते पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, उस पर एक OTP आएगा। प्रमाणीकरण के लिए OTP भरें।
- अगले पेज पर अपना सक्रिय SSO Login ID दर्ज करें।
- अब आपके खाते मर्ज हो जाएंगे और आप एक ही खाते से सभी सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे।
SSO ID Registration के लिए जरूरी दस्तावेज
सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए SSO ID रजिस्ट्रेशन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:
- Jan Aadhar Card
- Bhamashah Card
- Aadhar card
- Facebook account
- Google account
- Mobile number
- Email address
- BRN (Business Registration Number)
- UAAN (Udyog Aadhaar Number)
- SIPF Number
Rajasthan SSO ID पर उपलब्ध सेवाएं
SSO ID Login का उद्देश्य नागरिकों को राजस्थान सरकार की सभी ऑनलाइन सेवाओं तक एक ही जगह से पहुँच देना है। जब आप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते हैं, तो कुछ बुनियादी व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाती है।
रजिस्ट्रेशन पूरा करने और एसएसओ आईडी से लॉगिन करने के बाद, आपको कई सरकारी विभागों और योजनाओं की सेवाएँ उपलब्ध हो जाती हैं। नीचे कुछ प्रमुख सेवाएँ दी गई हैं जिनका आप लाभ उठा सकते हैं:
- Artisan Reg (Artisan Registration)
- DCEAPP
- Digital Visitor Register
- DMRD
- Drug Control
- Bhamashah Health Insurance Scheme (BSBY)
- Drug Control Organisation(DCO)
- Ebazaar
- e-Device
- EHR
- EID
- E-learning
- SSOI Rajasthan E-pass
- Employment
- e-sakhi (e-sakhi)
- forest and wildlife
- GEMS
- Bank Correspondence
- Arms License
- Bank correspondence
- Bhamashah Card
- Citizen Services (G2C)
- Application
- Bill Payments
- My Transactions
- Free Scholarship
- BPAS -Building plan approval system
- BRSY
- BSBY
- Business Registration
- Challenge For Change
- CHMS
- GPS CONSULTANCY
- GST home portal
- HSMS
- THEN
- HTE
- Attendance MIS
- IFMS-RajSSP
- IHM
- I start
- IN
- APP
- E-MITRA (eMitra)
- JOB
- JOB FAIR LDMS
- Application Status
- My Logs
- Profile Update
- Other Services

यह सिर्फ़ सेवाओं की एक छोटी सी झलक है इस पोर्टल पर हज़ारो सेवाएं उपलब्ध है । SSO Portal की मदद से आप इन सभी सुविधाओं को बहुत आसानी से ऑनलाइन उपयोग कर सकते हैं।
Types of Services
1. G2C Services: ये सेवाएँ सीधे नागरिकों को दी जाती हैं। इनका मकसद लोगों के जीवन को आसान बनाना, विकास को बढ़ावा देना और सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करना है।
2. G2G Services: इन सेवाओं में सरकारी विभागों और कर्मचारियों के बीच आपसी कार्य और संवाद शामिल होते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को व्यवस्थित और सरल बनाना है।
3. G2B Services: ये सेवाएँ सरकार और व्यवसायों के बीच होती हैं। इनका फोकस उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास से जुड़ी सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर होता है।
SSO Login ID बनाने के लिए पात्रता
SSO ID बनाने के लिए नागरिकों को कुछ बुनियादी शर्तें पूरी करनी होती हैं। ये शर्तें इस प्रकार हैं:
- नागरिकता: केवल राजस्थान के स्थायी निवासी ही SSO ID के लिए पात्र हैं।
- आयु: आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- ज़रूरी दस्तावेज़: पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, जन आधार कार्ड या गूगल अकाउंट में से किसी एक की आवश्यकता होगी।
- संपर्क जानकारी: एक सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना ज़रूरी है।
- पहचान प्रमाण: सत्यापन के लिए मान्य सरकारी पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
इन सभी शर्तों को पूरा करने वाले नागरिक आसानी से SSO ID के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और राजस्थान सरकार की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
SSO पोर्टल राजस्थान के फायदे
SSO ID (Single Sign-On Identity) के कई फायदे हैं:
- एक ही लॉगिन से कई सरकारी सेवाओं तक पहुँच प्राप्त करें, विभिन्न उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं।
- सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने, बिल भुगतान करने और ऑनलाइन आवेदन जमा करने जैसी प्रक्रियाओं को सरल बनाएँ।
- सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड डेटा हैंडलिंग सुनिश्चित करता है, उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करता है।
- भौतिक कागजी कार्रवाई की आवश्यकता को कम करता है और पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देता है।
- इंटरनेट कनेक्शन के साथ कहीं से भी विभिन्न सेवाओं तक 24 घंटे पहुँच प्रदान करता है।
- ई-मित्र, भामाशाह कार्ड और रोज़गार के अवसरों जैसी सेवाओं तक पहुँचने के लिए वन-स्टॉप समाधान के रूप में कार्य करता है, जिससे सरकारी विभागों के साथ बातचीत सरल हो जाती है।
SSO Raj – Mobile Application
नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, SSO Rajasthan ने “Raj SSO” मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसे आप आसानी से Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने मोबाइल से ही सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
Raj SSO App का इस्तेमाल कैसे करें?
ऐप डाउनलोड करें: प्ले स्टोर पर जाएँ और “Raj SSO” सर्च करके मोबाइल ऐप इंस्टॉल करें।
लॉगिन करें: ऐप खोलें और अपनी SSO ID और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
रजिस्ट्रेशन पूरा करें: यदि आपने SSO ID नहीं बनाई है, तो ऐप के अंदर दिए गए रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
यह मोबाइल ऐप नागरिकों को कहीं भी और कभी भी Rajasthan SSO Login तक आसान और तेज़ पहुँच प्रदान करता है।
Rajasthan SSO ID Portal Help Desk
अगर आपको राजस्थान SSO Portal से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आ रही है, चाहे वह SSO ID रजिस्ट्रेशन से संबंधित हो या लॉगिन समस्या हो, तो आप आसानी से हेल्पडेस्क से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
संपर्क विवरण:
- ईमेल: helpdesk@rajasthan.gov.in
- फोन नंबर: 0141-5123717, 0141-5153222
आप फोन या ईमेल, किसी भी माध्यम से हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। टीम आपकी हर समस्या का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहती है।
SSO ID से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
राजस्थान के आधिकारिक SSO पोर्टल पर, आप पंजीकरण प्रक्रिया का पालन करके एक SSOID बना सकते हैं। आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करनी होगी और एक पासवर्ड बनाना होगा। पंजीकरण के बाद, आप अपनी SSO ID का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।
जो उपयोगकर्ता SSO का पासवर्ड भूल जाते हैं, वे SSO पोर्टल पर जाकर “Forgot Password” लिंक का चयन करके आसानी से अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।
आप एसएसओ राजस्थान पोर्टल पर जाकर ‘Register’ बटन पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
यदि आपके पास एक से अधिक एसएसओ आईडी हैं, तो आप इन्हें एसएसओ पोर्टल पर Merge एसएसओ आईडी’ विकल्प का उपयोग करके एक में विलय कर सकते हैं।